मैं अपने शरीर में प्रोटीन कैसे कम कर सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 11:44

बढ़े हुए CRP (सी रिएक्टिव प्रोटीन) को कम करने के लिए खाएं ये 5 फूड्स -

1. अखरोट और फ्लैक्स सीड्स ( Walnuts & flaxseeds)

अखरोट और फ्लैक्स सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड्स में हाई होते हैं जो एंटी-इंफ्लामेटरी होते हैं। रोजाना 1-2 अखरोट और 1 चम्मच फ्लैक्स सीड्स को खाने से सीआरपी कम होता है। सीआरपी कम होने से आप गंभीर बीमारियों का शिकार होने से बच सकते हैं।

2. हल्दी

हल्दी एक एंटी-इंफ्लामेटरी है। इसमें एक एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाया जाता है जिसे करक्युमिन कहते हैं। यह करक्युमिन के कारण ही हल्दी को पीला रंग मिलता है। हल्दी केवल सीआरपी लेवल को ही कम नहीं करता है बल्कि यह शरीर के अन्य रोगों में भी सहायक है। गुनगुने दूध केसाथ हल्दी खआने से सीआरपी लेवल कम (beneficial to reduce CRP levels) होता है।

3. विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ

विटामिन सी से भरपूर फूड खाने से शरीर का इम्युन सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही सीआरपी लेवल भी कम होता है। संतरा, आंवला, नींबू, अंगूर, अनानास आदि फल खाने से सीआरपी लेवल कम करने में मदद मिलती है।

4. दालचीनी (Cinnamon)

दालचीनी अक्सर भारतीय घरों में किचन में ही मिल जाती है। यह खाने से लेकर चाय में भी प्रयोग में लाई जाती है। यह एंटी-इंफ्लामेटरी हर्ब है। जो सीआरीप वैल्यू को कम करने में मदद करती है। दालचीनी में cinnamaldehyde पाया जाता है जो इंफ्लामेशन को कम करने में मदद करता है। दालचीनी को आप चाय में या किसी करी में प्रयोग में ला सकते हैं। या फिर इसे सब्जी में मसाले के तौर पर भी डाला जा सकता है। सीआरपी को कम करने में ये बेहद कारगर है।

5. लहसुन

हर किचन में पाया जाने वाला लहसुन पेट की गैस से लेकर गंभीर परेशानियों को कम करने में भी मदद करता है। रोज 1 लहसुन की गंठी खाने से सीआरपी लेवल को मेनेज किया जा सकता है। लहसुन सीआरपी लेवल को कम करने में काफी प्रभावी है और इसे नियंत्रित भी रखता है। लहसुन की तरह ही अदरक भी सीआरपी को कम करने में मदद करता है।

सीआरपी को कम करने के लिए अन्य फूड्स

ऊपर बताए गए खाद्य पदार्थों के अलावा काली मिर्च, सेल्मन फिश, हरी सब्जियां, चेरिज, ब्लूबेरिज, ब्रोकली, ग्रीन टी और मशरूम भी सीआरपी को कम करने में मददगार हैं।

इन तरीकों से भी कम कर सकते हैं सीआरपी

सीआरपी कम करने के लिए कम से कम रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करें। जिसमें योगा या प्राणायाम भी किया जा सकता है। अपना कोलेस्ट्रोल नियंत्रित करें। शराब और स्मोकिंग को छोड़ दें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info